LOKSABHA ELECTION-2024 : कांग्रेस कार्यकर्ता आज सम्मेलन में जीत का लेंगे संकल्प, प्रत्याशी भूरिया के समर्थन में जनसंपर्क जारी

LOKSABHA ELECTION-2024 : कांग्रेस कार्यकर्ता आज सम्मेलन में जीत का लेंगे संकल्प, प्रत्याशी भूरिया के समर्थन में जनसंपर्क जारी

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम संसदीय लोकसभा चुनाव (LOKSABHA ELECTION-2024) में अब चंद दिन शेष हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में प्रचार के दौरान पार्टी पदाधिकारी मतदाताओं से जनसंपर्क में सुबह से जुटे हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भूरिया के समर्थन में रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया और कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना ने बताया की यह सम्मेलन 5 मई 2024 को सुबह 11:30 बजे राजपूत बोर्डिंग में होगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को चुनाव की जिम्मेदारी सौंप ऊर्जा संचारित कर जीत का संकल्प लिया जाएगा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सम्मेलन में समस्त पदाधिकारीगण वार्ड एवं बूथ स्तरीय प्रभारी मोर्चा संगठन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहेंगे। कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के लिए प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव कुलदीप इंदौरा, डॉक्टर विक्रांत भूरिया एवं लोकसभा ( LOKSABHA) समन्वय संजय कामले उपस्थित रहेंगे। शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना सहित नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, विधानसभा प्रत्याशी पारस सकलेचा, महामंत्री यास्मीन शैरानी, प्रकाश प्रभु राठौड़, फैयाज मंसूरी, जोएब आरिफ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, वरिष्ठ पार्षद नासिर कुरैशी, वहीद शैरानी, महिला सेवादल अध्यक्ष वेणु हरिवंश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, गणेश यादव, सोहेल काजी, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, राजीव रावत, सुजीत उपाध्याय, सचेतक आशा रावत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सय्यद वुसत, निलेश शर्मा, संगीता काकरिया, रोहित शर्मा, पीयूष बाफना ने सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रत्याशी भूरिया के समर्थन में जनसंपर्क का दौर जारी

रतलाम संसदीय क्षेत्र (LOKSABHA ELECTION-2024) के कांग्रेस प्रत्याशी  भूरिया के समर्थन में शहर कांग्रेस द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा का दौर जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को डोंसीगांव, जावरा रोड, होमगार्ड कॉलोनी में नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क कर कांग्रेस गारंटी कार्ड व पेंपलेट वितरित किए। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक डॉ. मनोज उपाध्याय, पारस सकलेचा, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, कमरुद्दीन कछवाय, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहल काजी, पार्षद सलीम बागवान, जोएब आरिफ, शीतल सेन, राहुल दुबे, अकरम खान, कादिर अब्बासी, शंकर गिरी, निर्मल प्रजापति, संजय गिरी, विजय पंड्या लाला, विकास पालीवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय रहवासी मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!