Ratlam : विवादित बयान के विरोध में मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका

- महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस से हुई झड़प, कॉन्स्टेबल बाल-बाल बचा

Advertisements
Advertisements
Minister Vijay Shah's effigy burnt in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूजरतलाम (Ratlam) में जनजातीय एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय शाह (Minister Vijay Shah) के विवादित बयान के विरोध में मंगलवार शाम महिला कांग्रेस (Congress) ने शहीद चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के पोस्टर हाथों में लेकर जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुतला दहन से पहले रतलाम (Ratlam) पुलिस और कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर काफी देर तक छीनाछपटी होती रही। हालांकि कांग्रेसियों ने विरोध का दम दिखाते हुए पुतले में आग लगा दी। इस दौरान जलते पुतले का एक टुकड़ा एक कॉन्स्टेबल पर गिर गया, जिससे वह झुलसने से बाल-बाल बच गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

पुतला दहन के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता Ratlam कलेक्ट्रेट पहुंचे और भाजपा (BJP) सरकार व मंत्री विजय शाह (Minister Vijay Shah) के खिलाफ नारे लगाए। राज्यपाल के नाम ज्ञापन रतलाम ग्रामीण एसडीएम (Ratlam Rural SDM) को सौंपा गया, जिसमें लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के अपमानजनक बयान को असंवैधानिक बताते हुए मंत्री विजय शाह (Minister Vijay Shah) को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की गई।

कई कांग्रेस नेता व महिला नेत्रियां रहीं मौजूद

20251216 212424

प्रदर्शन में रतलाम (Ratlam) कांग्रेस (Congress) शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, शैलेंद्र सिंह अठाना, एक्का बैलुत, मोहम्मद सलीम बागबान, महिला कांग्रेस नेत्री यास्मिन शेरानी, पार्षद आशा राजीव रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

कांग्रेस का आरोप – महिलाओं का हो रहा अपमान

महिला कांग्रेस नेत्रियों ने आरोप लगाया कि मंत्री विजय शाह (Minister Vijay Shah) लगातार अनर्गल और अपमानजनक बयान दे रहे हैं, जबकि भाजपा (BJP) सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा दिया जाता है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि मंत्री (Minister Vijay Shah) के रतलाम (Ratlam) आगमन पर काले झंडे दिखाए जाएंगे।

क्या था मंत्री विजय शाह का विवादित बयान

बता दें कि शनिवार को रतलाम (Ratlam) में हुई जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में मंत्री विजय शाह (Minister Vijay Shah) ने लाड़ली बहना योजना को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार करोड़ों रुपये दे रही है, तो लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री का सम्मान करने आना चाहिए। जो महिलाएं कार्यक्रम में नहीं आएंगी, उनकी जांच पेंडिंग कर दी जाएगी।

‘धन्यवाद बनता है’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद

मंत्री (Minister Vijay Shah) ने यह भी कहा था कि सरकार 1500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से करोड़ों रुपये दे रही है, इसलिए दो साल में एक बार धन्यवाद तो बनता है। साथ ही उन्होंने आधार लिंक न होने जैसी बातों पर जांच पेंडिंग करने की चेतावनी दी थी, जिसे लेकर कांग्रेस (Congress) ने तीखा विरोध दर्ज कराया है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!