26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

मोदी मैजिक – 2023 : रतलाम जिले में 4 सीटों पर खिला कमल, एक पर भारत आदिवासी पार्टी ने की जीत हासिल

आलोट में कांग्रेस तो सैलाना में भाजपा रही तीसरे नंबर पर, जीवनसिंह शेरपुर व निर्दलीय गुड्डू का नहीं चला जादू 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मोदी मैजिक एवं शिवराज मामा का जादू चल गया। रतलाम जिले की पांच विधानसभा में से 4 में भाजपा ने कब्जा जमाया तो सैलाना में भारतीय आदिवासी पार्टी से कमलेश्वर डोडियार ने जीत हासिल की। आलोट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. चिंतामण मालवीय ने सर्वाधिक 68 हजार 884 तो दूसरे नंबर पर रतलाम शहर भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने 60 हजार 708 मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की। मतगणना शुरू होते ही भाजपा के पक्ष में रूझान लगातार आते रहे। दोपहर तक स्थिति क्लियर हो गई और चार विधानसभाओं में भाजपा ने जीत का परचम लहराया। कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं गई। जीत की घोषणा के बाद रतलाम शहर भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप की रतलाम में ऐतिहासिक रैली निकाली गई।

IMG 20231203 WA0103

बता दें कि रतलाम शहर में भाजपा शुरुआत से 56 हजार की जीत का दावा कर रही थी। यह दावा सच साबित हुआ और इस आंकड़ा को पार करते हुए भाजपा के चेतन्य काश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। काश्यप को कुल 1 लाख 9 हजार 656 वोट मिले वहीं प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा 48 हजार 948 वोट प्राप्त हुए। काश्यप ने 60 हजार 708 वोट के विशाल अंतर से जीत हासिल की है। 

बा का चला जादू
रतलाम ग्रामीण विधानसभा में भाजपा के मथुरालाल डामर बा का जादू चल गया और इन्होंने जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी डामर को 1 लाख 2 हजार 968 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण डिंडोर को 68 हजार 644 वोट मिले। निर्दलीयप्रत्याशी अभय ओहरी को 8 हजार 513 वोट मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी डामर ने 34 हजार 324 वोट से जीत का परमच लहराया।

सैलाना में भाजपा तीसरे नंबर पर पहुंची 
सैलाना विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल व कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष गेहलोत को हार का सामना करना पड़ा। यहां पर जयस समर्थक भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार कमलेश डोडियार ने 71 हजार 219 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया। यहां पर दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही। डोडियार ने 4 हजार 618 वोट से जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस के गेहलोत को कुल 66 हजार 601 वोट मिले। तीसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल रहीं, जिन्हें कुल 41 हजार 584 वोट से संतोष करना पड़ा। 

जावरा में पांडेय ने चौंकाया
जावरा विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला था। कांटे की टक्कर मानते हुए सभी की नजर सुबह से इस विधानसभा पर थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं है और भाजपा के प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पांडेय ने 26 हजार 21 वोटों से जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पांडेय को कुल 92 हजार 19 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्रसिंह सोलंकी को 65 हजार 998 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी जीवनसिंह शेरपुर को 40 हजार 766 वोट मिले। 

आलोट में सर्वाधित मतों से फूल खिला
आलोट विधानसभा में भी त्रिकोणीय मुकाबला था। यहां पर पूर्व सांसद व पूर्व विधायक प्रेमचंद गुड्डू अपनी ही पार्टी से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतर गए थे। लेकिन उनका यहां पर जादू नहीं चला। यहां पर पहली बार उज्जैन निवासी पूर्व सांसद डॉ. चिंतामण मालवीय को भाजपा ने प्रत्याशी बतौर मैदान में उतारा और इन्होंने सर्वाधिक 68 हजार 884 वोट से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी मालवीय को कुल 1 लाख 6 हजार 762 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमचंद्र गुड्डू को 37 हजार 878 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चावला तीसरे नंबर पर रहे और इन्हें 33 हजार 656 वोट प्राप्त कर करारी हार का सामना करना पड़ा।   

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network