बहुप्रतीक्षित भविष्यवाणी  : सोने और लहसुन के भाव में रहेगी तेजी और वर्ष 2024 में गिरेगा 7 मावठा 

Advertisements
Advertisements

–  मां महिषासुर मर्दिनी की घोषणा में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुजन, सांसद से लेकर विधायक रहे मौजूद

 रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सीमावर्ती स्थित गोठड़ा गांव में श्री रामनवमी पर प्रतिवर्ष अनुसार मां महिषासुर मर्दिनी के मंदिर पर भविष्यवाणी का आयोजन किया गया। पंडा जी के मुख से मां महिषासुर मर्दिनी की भविष्यवाणी की घोषणा की। पंडा जी ने कहा कि इस साल पानी वैशाख में बहुत है। गर्मी और अग्नि का प्रकोप ज्यादा रहेगा। सात मावठा होगा। पहली बोवनी आषाढ़ से पूनम तक दूसरी बोवनी आधा आषाढ़ से रहेगी। देश का राजा नहीं बदलेगा। सोना में तेजी रहेगी। चांदी ठीक रहेगी। लहसुन के भाव में तेजी होगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240418 WA0010

बता दे कि उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील के गोठड़ा गांव में हर वर्ष मलेनी नदी के तट पर मां महिषासुर मर्दिनी की भविष्यवाणी का आयोजन होता है। मान्यता है कि माता के इष्ट प्राप्त पंडित जी के मुख से माता स्वयं भविष्यवाणी करती है। भविष्यवाणी खासकर खेती, बोवनी का मुहूर्त और फसलों के दाम से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। सालों से यह क्रम चल रहा है। भविष्यवाणी सुनने के लिए लोगों में गहरी आस्था रहती है और हजारों की संख्या में यहां पर आते है। केवल प्रदेश ही नहीं अन्य राजस्थान समेत अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में कृषक व श्रद्धालू आते है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

वैशाख से आषाढ़ में रहेगा बीमारी का प्रकोप 

खासकर कृषि और मौसम संबंधित भविष्यवाणी के साथ राजनीतिक उठापटक की भविष्यवाणी भी यहां पर की जाती है। पंडा नागूलाल चौधरी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि सावन भादवा में बारिश अच्छी रहेगी। फागन में ओलावृष्टि, जेठ में हवा आंधी का प्रकोप रहेगा। गेहूं, मेथी, चना के साथ प्याज और लहसुन के भाव में तो बहुत तेजी रहेगी। वैशाख से आषाढ़ में बीमारी का प्रकोप रहेगा। महावीर हवन (धर्म ध्यान) से शांति मिलेगी। लाल चीजों में तेजी रहेगी। दुर्घटनाएं बहुत होगी। कलयुग पुण्य से चल रहा है। बेटा बाप को मार रहा है। बहनों की इज्जत लूटी जा रही है। अंधकार चल रहा है। धर्म ध्यान करे। धान पानी की व्यवस्था रखे।

सांसद से लेकर विधायक तक हुए उपस्थित

गोठड़ा माताजी के नाम से गांव गोठड़ा रतलाम जिले के बड़ावदा से 8 किमी दूर उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील में आता है। यह गांव गोठड़ा माताजी के नाम से जाना जाता है। यहां पर चैत्र नवरात्रि में महिषासुरी मर्दिनी माताजी मंदिर पर बड़ी संख्या में भक्त आते है। इस वर्ष भी नवरात्री में यहां सप्त दिवसीय नौ चण्डी महायज्ञ पंडित कपिल पौराणिक के आचार्यत्व में रामनवमी पर संपन्न हुआ। माताजी के पंडा नागूलाल चौधरी ने तेज धूप में मलेनी तट से भविष्यवाणी की। इसे सुनने राजनीतिक दल व जनप्रतिनिधि भी आते है। उज्जैन बीजेपी सांसद प्रत्याशी अनिल फिरोजिया, आलोट विधायक चिंतामण मालवीय, खाचरौद विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!