रतलाम में केंद्रीय बजट पर पत्रकारवार्ता : मोदी के नेतृत्व में अर्थ विकसित के साथ आत्मनिर्भर बना हिंदुस्तान 

रतलाम में केंद्रीय बजट पर पत्रकारवार्ता : मोदी के नेतृत्व में अर्थ विकसित के साथ आत्मनिर्भर बना हिंदुस्तान 

Advertisements
Advertisements

– पत्रकार वार्ता में मंत्री काश्यप ने केंद्रीय बजट की जानकारी साझा की 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। दुनिया की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। वहीं भारत की 7 प्रतिशत से ज्यादा ग्रोथ रेट से आगे बढ़ रही है।इसमें एमएसएमई का बड़ा योगदान है। इसे और बढ़ावा देने के लिए 2.50 करोड़ तक के उद्योगों को सूक्ष्म माना जाएगा। पहले इसकी सीमा एक करोड़ थी। इसी प्रकार लघु उद्योग की सीमा 10 करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ और मध्यम उद्योगों की सीमा जो 10 से 50 करोड़ थी, उसे 125 करोड़ तक कर दिया गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह बात भाजपा की केंद्रीय बजट पर हुई पत्रकार वार्ता में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। मुख्य प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बजट में विकसित भारत के साथ आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब को बढ़ाकर 2.5 लाख से 12 लाख किया है। इससे मध्यम वर्ग को बहुत लाभ होगा। लोकसभा में पिछले सप्ताह ही नया आयकर अधिनियम कई धाराओं को बदलकर और सरलीकरण करके पेश किया गया है। एमएसएमई के रजिस्टर्ड छोटे व्यापारी को 5 लाख तक का एक कार्ड दिया जाएगा। आपात स्थिति में उस राशि का इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कैंसर की 35 दवाइयों से हटाया आयात शुल्क 

स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैंसर की 35 दवाइयों से आयात शुल्क हटा दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए इस साल 10,000 सीटें बढ़ा रहे हैं। क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से 5 लाख रुपए कर दी गई है। बजट के माध्यम से मोदी जी ने 4 मंत्र दिए हैं, गरीब, किसान, महिला और युवा यही 4 जातियां हैं और इन चारों पर फोकस करके कार्य किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सहप्रभारी निलेश बाफना मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!