रतलाम : भाजपा कार्यकारिणी की सूची तैयार, अब दिल्ली से अंतिम मुहर बाकी

- बहुप्रतिक्षित सूची सितंबर माह के पहले सप्ताह हो सकती जारी, जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भाजपा द्वारा रतलाम जिले की दूसरी बार बागडोर प्रदीप उपाध्याय को सौंपने के सात माह बीतने के बाद बहुप्रतिक्षित कार्यकारिणी को लेकर पार्टी सहित अब आम जनमानस को बेसब्री से इंतजार है। जिले में करीब 22 पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी की नियुक्ति को लेकर फायनल सूची लगभग तैयार हो चुकी है, लेकिन उक्त सूची पर अंतिम मुहर भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली कार्यालय में लगेगी। इसको लेकर संभावना जताई जा रही है कि करीब एक माह तक चले मंथन के बाद तैयार सूची का प्रकाशन सितंबर माह के पहले सप्ताह में हो सकता है। खास बात यह है कि नवीन स्तर पर तैयार की गई रतलाम भाजपा जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में ऐसे नामों को प्रमुखता दी गई है जो जमीनी कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा पार्टी के अनुशासन को तोडऩे वाले और पद लेने के बाद पार्टी के लिए कार्य नहीं करने वालों को एक सिरे से दरकिनार कर दिया गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि रतलाम जिले की कार्यकारिणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 अगस्त -2025 को प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने रतलाम पहुंचकर रायशुमारी की थी। इस दौरान अटकले लगाई जा रही थी कि 30 अगस्त 2025 तक नई कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी। प्रदेश मंत्री अग्रवाल ने वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक्ष ृसहित विधायकों से वन-टू-वन चर्चा की थी। महापौर प्रहलाद पटेल से बंद लिफाफे में राय मंगवाई गई थी। जबकि पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी से घर जाकर नाम पूछे गए थे। वहीं रतलाम, मंदसौर और उज्जैन के सांसदों से फोन पर बात करके नाम लिए गए थे। सबकी तरफ से आए नामों की अंतिम लिस्ट बनने के बाद इसे भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में होने वाली मीटिंग में प्रस्तुत कर नाम फाइनल हो चुके हैं। इसमें संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संभाग प्रभारी जीतू जिराती के साथ जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी मौजूद थे। वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि जिले की नवीन कार्याकारिणी में सभी कार्यकर्ताओं को समानता पूर्वक मौका मिलेगा। जिले की कार्यकारिणी के अलावा 7 विभिन्न मोर्चा और करीब 12 प्रकोष्ठ भी बनाए जाएंगे। जिसमें जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सूची का अंतिम प्रकाशन दिल्ली पार्टी कार्यालय से अनुमोदन पश्चात ही होगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

35 फीसद महिला आरक्षण पर फोकस

भाजपा की नई गाइड लाइन के मुताबिक नारी शक्ति को आगे बढ़ाते हुए इस बार रतलाम जिला कार्यकारिणी में 30 महिलाओं समेत कुल 90 सदस्यों को शामिल किया जा सकता है। इनमें  8 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री, 3 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय मंत्री सहित लगभग 21 से 22 पदाधिकारी, जबकि बाकी कार्यसमिति सदस्य होंगे। प्रदेश के पार्टी कार्यालय पर रतलाम जिले की नवागत कार्याकारिणी पर अंतिम मुहर लग चुकी है। अंतिम सूची का प्रकाशन दिल्ली कार्यालय से होने के लिए अब थोड़ा समय इंतजार करना पड़ेगा।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!