Ratlam : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए वादा खिलाफी के आरोप

- भाजपा के निगम चुनावी संकल्प पत्र पर भी उठाए सवाल

Advertisements
Advertisements
Congress Meting In Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर कांग्रेस और युवक कांग्रेस ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर रतलाम (Ratlam) नगर निगम की हालिया कार्रवाई और भाजपा के चुनावी वादों पर कड़ा ऐतराज जताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक सुधार के नाम पर छोटे फल–सब्जी विक्रेताओं को बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराए हटाया जा रहा है, जिससे आम वर्ग में भारी रोष है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में रतलाम (Ratlam) शहर कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा और युवक कांग्रेस के नव-निर्वाचित अध्यक्ष मयंक जाट ने कहा कि पिछले चार दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे अपने ठेले लगाने वाले छोटे व्यापारियों को रतलाम निगम (Ratlam Nigam) अमला लगातार हटा रहा है। युवक कांग्रेस  अध्यक्ष मयंक जाट ने कहा कि यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि रतलाम शहर में ट्रैफिक अव्यवस्था के लिए केवल यही लोग जिम्मेदार हैं, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। उन्होंने कहा कि विक्रेताओं को हटाने से पहले उन्हें भरोसे में लेकर वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराना आवश्यक था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया वादा खिलाफी का आरोप

युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने भाजपा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि रतलाम नगर निगम (Ratlam Nagar Nigam) चुनाव के दौरान भाजपा के जारी संकल्प पत्र में विभिन्न स्थानों पर छह सर्वसुविधायुक्त मार्केट बनाने की घोषणा की गई थी, परंतु अब तक का कार्यकाल बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने SIR पर खड़े किए सवाल

रतलाम (Ratlam) शहर कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि वर्तमान में चल रहे SIR प्रोजेक्ट के कार्यों से आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा प्रत्येक वार्ड में नियुक्त बीएलए जनता की समस्याओं के समाधान में मदद कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता महेंद्र कटारिया, राजीव रावत, वरिष्ठ पार्षद यास्मीन शैरानी, सुजीत उपाध्याय, जोएस आरिफ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!