श्रद्धा और शिव भक्ति में डूबा रतलाम :  तीसरे सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां पद्मावती मित्र मंडल ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा

गढ़कैलाश महादेव का भांग-ड्रायफ्रूट से श्रृंगार, 21 हजार रुद्राक्ष की माला से किया गया अलंकृत

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सावन का तीसरा सोमवार को रतलाम शिव भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया। अमृत सागर तालाब के किनारे स्थित प्राचीन गढ़कैलाश महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान को 2 किलो भांग और 7 किलो ड्रायफ्रूट्स से सजाया गया, वहीं 21 हजार रुद्राक्ष की माला पहनाकर अलौकिक रूप दिया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बन गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़
 

रतलाम के अन्य शिव मंदिरों में भी सावन सोमवार को भक्तों का सैलाब उमड़ा। राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर, स्टेशन रोड का श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर और सैलाना अडवानिया का केदारेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने दर्शन और जलाभिषेक किया।

कांवड़ यात्रा से गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
 

तीसरे सावन सोमवार के उपलक्ष्य में गांव पलसोड़ा से केदारेश्वर महादेव मंदिर तक मां पद्मावती मित्र मंडल के सत्तू व्यास द्वारा भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। भक्तों ने कांवड़ उठाकर “हर-हर शंभु”, “भोलेनाथ की जय” के जयघोष लगाए। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को 1008 गुरुदेव मंगल दास महाराज के करकमलों से रुद्राक्ष वितरित किए गए।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!