Ratlam News : संसदीय भाजपा प्रत्याशी अनीता सिंह पहुंची रतलाम, प्रथम प्रवास में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Ratlam News : संसदीय भाजपा प्रत्याशी अनीता सिंह पहुंची रतलाम, प्रथम प्रवास में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Advertisements
Advertisements

– सैलाना में पूर्व मंत्री गेहलोत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संसदीय प्रत्याशी अनीता ने राजनीति गरमाई

रतलाम/सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की रतलाम (Ratlam)- झाबुआ संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी अनीता सिंह चौहान रतलाम पहुंची। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर उन्हें भारी बहुमत से विजय दिलाने का संकल्प लिया। खास बात यह है कि शनिवार को रतलाम (Ratlam) जिले के तीनों विधानसभा क्षेंत्रो रतलाम ग्रामीण, रतलाम (Ratlam) शहर एवं सैलाना का भाजपा प्रत्याशी ने सघन दौरा भी किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी चौहान ने सैलाना में पूर्व मंत्री गेहलोत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर राजनीति गरमा दी है। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर सैलाना पहुंचे थे, लेकिन कांग्रेस के कद्दावर नेता रह चुके पूर्व मंत्री एवं विधायक स्व.प्रभुदयाल गेहलोत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना तक मुनासिब नहीं समझा, जिसको लेकर आदिवासी अंचल में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की काफी किरकरी हो चुकी है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240309 WA0049

लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद रतलाम (Ratlam) जिले के पहले प्रवास पर आई चैहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा प्रत्याशी चौहान ने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का कल्याण करना उनका लक्ष्य है। देश को मजबूत रखने के लिए मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे। चौहान ने रतलाम (Ratlam) जिले के दौरे की शुरुआत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पलास से की। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, भाजपा जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष और क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा के साथ सर्किट हाउस पर संसदीय भाजपा प्रत्याशी चौहान का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान, लोकसभा संयोजक किशोर शाह भी साथ रहे। रतलाम शहर मे प्रत्याशी चौहान सर्किट हाउस मे कार्यकर्ताओं से मिली। इस दौरान जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, आईटीसेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ, आईटी सेल जिला संयोजक नीलेश राव सहित भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ एवं जिला तथा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सैलाना मे पांचों मंडलों द्वारा भव्य स्वागत

रतलाम (Ratlam) से चैहान धामनोद पहुंची यहां नामली मंडल ने स्वागत किया। इसकें बाद सैलाना विधानसभा क्षेंत्र मे लोकसभा प्रत्याशी चैहान का पूर्व विधायक एवं जिला महामंत्री संगीता चारेल के निवास पर स्वागत हुआ। सैलाना के ओसीन परिसर मे विधानसभा के पांचों मंडलों मे समारोह पूर्वक भव्य स्वागत किया। समारोह में चौहान ने कार्यकर्ताओं से भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया। सैलाना दौरे में भाजपा ने कांग्रेस के कद्दावर नेता की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया है। यह वाक्या क्षेत्र की जनता में चर्चा का विषय बन चुका है। चर्चा है कि राहुल गांधी का स्वर्गीय गेहलोत की प्रतिमा के सामने से नमन किए बगैर गुजर कर जाना उनका अपमान करने के समान था, जबकि भाजपा की संसदीय प्रत्याशी चौहान ने इसे भुनाते हुए राजनीति को गरमा दिया है। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!