रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के साथ स्वस्थ रहने के संकल्प को साकार करने हेतु रोटरी क्लब ऑफ रतलाम डायमंड ने ‘संडे साइकिल अभियान’ की शुरुआत की। इस अभियान के पहले आयोजन में अतिथि के रूप में रेलवे के वरिष्ठ परिचालन अधिकारी अजय ठाकुर, क्षेत्रीय पार्षद राजश्री मयूर पुरोहित एवं क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद उपस्थित साइकिल सवारों को स्वस्थ जीवन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अतिथि ठाकुर ने कहा, “आज के समय में शारीरिक दक्षता और निरोगी काया अमूल्य धन के समान है। प्रत्येक व्यक्ति को व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। यह अभियान साइकिलिंग के प्रति रुझान बढ़ाने में सहायक होगा।” पार्षद पुरोहित ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। क्लब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने जानकारी दी कि यह अभियान प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार एवं ओआरएस का भी वितरण किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर राहुल रांका, निखिल मिश्रा, मनोज उपाध्याय, विवेक शर्मा, हार्दिक कुरुवारा, भूषण, प्रदीप राव, जितेंद्र राणावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र झामर ने किया एवं आभार प्रदर्शन अमित नागर ने माना।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


