संकल्प विजय का : विधायक काश्यप बोले एक विचार से हो रहा देश, प्रदेश और रतलाम में विकास

– शहर विधानसभा के शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं में उत्साह

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर विधानसभा के शक्ति केंद्रों के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने देश, प्रदेश और शहर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि हम एक विचार के लिए कार्य करते है और इसका प्रदर्शन देश में नजर आ रहा है।
विधायक काश्यप ने कहा कि भाजपा ने हमेंशा वोट बैंक की राजनीति न करते हुए जनता के हित में काम किया है। देश को एक नई दिशा देने का काम किया है और यहीं कारण है कि आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा दल है।
काश्यप ने कहा कि विकास के तीन क्रमों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं नगर में विधायक चुनकर उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरा निर्वाह किया है। तीनों स्तर पर जन कल्याण के जो कार्य हुए है उनकी जानकारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं केा होनी चाहिए।
भाजपा ने धारा 370 को हटाया, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, तीन तलाक पर कानून बनाया, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत एवं मेक इन इण्डिया के माध्यम से देश को नई दिशा दी। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया। रतलाम में मेडिकल कॉलेज ने सार्थकता सिद्ध की है, जिला अस्पताल भवन, ऑडिटोरियम, सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज के कार्य चल रहे है। 8 लेन एक्सप्रेस-वे के पास निवेश क्षेत्र का विकास रतलाम की दिशा बदलेगा। बैठक के आरंभ में पितृपुरूष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। सभी बैठकों में बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण के साथ वार्ड संयोजक, बूथ संयोजक, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव, कलस्टर संयोजक, व्यवस्था प्रमुख, नियंत्रक, जिला एवं मण्डल पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Related articles

विधानसभा – 2023 : अब वोट देगा नहीं बल्कि लेगा गुर्जर समाज, गुर्जर नेता बैंसला ने रतलाम में कही बड़ी बात

रतलाम दौरे में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर बात कीरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय...

महा जनसंपर्क : जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान, विधायक मकवाना को दिया आशीर्वाद

- ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बाजनखेड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठ विधायक ने किया भोजनरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।भाजपा के...

साई भंडारा : डीआरएम कार्यालय परिसर में 12 जून को, नौवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने आबिद हुसैन

- वर्ष -2010 से निरंतर जारी साई भंडारा की तैयारी अंतिम चरण मेंरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।रतलाम रेल मंडल कार्यालय...

कायाकल्प : जन कल्याणकारी कार्यों को उतारा है धरातल पर, विधायक काश्यप ने कही बात, पढ़े विस्तृत खबर

-  महानगर की तर्ज पर सड़कों का किया जा रहा निर्माण - महापौर पटेलरतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। कायाकल्प योजना के तहत...
error: Content is protected by VandeMatram News