31.2 C
Ratlām
Sunday, June 15, 2025

रतलाम जनसुनवाई में हंगामा : बुजुर्ग महिला को एसडीएम ने दिया धक्का, वीडियो वायरल

रतलाम जनसुनवाई में हंगामा : बुजुर्ग महिला को एसडीएम ने दिया धक्का, वीडियो वायरल

महिला बोली- “जनसुनवाई का कोई मतलब नहीं”; अधिकारी बोले- “कुछ नहीं हुआ”

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में शिकायत नहीं सुनने पर एक बुजुर्ग महिला ने हंगामा कर दिया। महिला ने अधिकारियों पर आरोप लगाए कि अगर सुनवाई नहीं कर सके तो जनसुनवाई बंद कर देना चाहिए। बार-बार एक ही शिकायत लेकर आने पर महिला को जनसुनवाई कक्ष से बाहर कर दिया। लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी रही। वह कार्रवाई की मांग कर कलेक्टर से मिलना चाह रही थी। इसी दौरान एसडीएम अनिल भाना ने महिला को हाथ पकड़ कर धक्का दे दिया। धक्का देते हुए एसडीएम का वीडियो सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। 

IMG 20250604 WA0016

इंदिरा मत्स्योद्योग सहकारी संस्था मर्यादित मलवासा में महिला अमरी बाई जलांद्रिया पति कालूराम पिछले 20 साल से सदस्य है। संस्था 6 नवंबर 2001 से पंजीकृत है। संस्था में 24 सदस्यों में यह महिला भी सदस्य के रूप में शामिल है। महिला का कहना है कि संस्था के 20 साल से चुनाव नहीं हुए है। शासन से जो फंड मिलता है वह भी समिति अध्यक्ष रख लेता है। एक माह पूर्व भी महिला जनसुनवाई में चुनाव की मांग को लेकर शिकायत करने आई थी। तब उसे एक माह बाद आने को कहा था। वह मंगलवार को वापस पहुंची। जनसुनवाई में कलेक्टर राजेश बाथम बैठे थे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन महिला समिति चुनाव कराने की बात पर अड़ी रही। इसी दौरान महिला को जनसुनवाई कक्ष से बाहर कर दिया। इससे महिला को गुस्सा आ गया। वह जोर-जोर चिल्लाने लगी। 

अधिकारियों की अभद्रता का वीडियो आया सामने

एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर महिला को समझाने आए। लेकिन महिला जनसुनवाई कक्ष में कलेक्टर के पास जाना चाहती थी। इसी दौरान एसडीएम अनिल भाना ने महिला का हाथ पकड़ कर छटका दिया। यहां तक महिला को धक्का देकर कहा जा चली जा। एसडीएम का धक्का देते हुए का वीडियो सामने आया है। इस बारे में अधिकारी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है। धक्का देते समय महिला पुलिस अधिकारी व महिला कॉन्स्टेबल भी वहां पर मौजूद थी। 

यह भी बात सामने आई

एक बात यह भी सामने आई है कि वर्ष 2012 में समिति के द्वारा महिला को इनने खाराखेड़ी तालाब में सिंगाड़ा की खेती की थी। मत्स्य समिति के संज्ञान में लाए बगैर तालाब में खेती की थी। उसकी जुर्माने की 20 हजार रुपए की रसीद कटवाई थी। अब जाकर वापस पट्‌टा अन्य के नाम हो गया है। तो महिला चाहती है कि उसे वापस पट्‌टा मिले और जो 20 हजार रुपए दे दिए थे वह वापस लौटाए जाए। इसको लेकर वह समिति के चुनाव कराने की मांग कर रही है। 

क्या बोली शिकायतकर्ता महिला

महिला अमरी बाई ने बताया एक माह पहले आई थी कलेक्टर ने कहा था कार्रवाई चल रही है। समिति के चुनाव नहीं हो रहा है। घपले चल रहे है। जब से समिति बनी है तब से फर्जी वोटिंग होती है। 20 साल से एक ही अध्यक्ष है। अनुदान का पैसा आता है वह भी अध्यक्ष नहीं देता है। आज भी आई थी तो कहा जांच चल रही है। 

ऐसा कुछ नहीं हुआ-एसडीएम

एसडीएम अनिल भाना ने बताया महिला आक्रोशित थी। अनावश्यक व्यवधान पैदा कर रही थी। समझाने की कोशिश की। बैठकर कर बात करने को कहा। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। एक घंटे तक उन्हें बैठा कर समझाया है। संतुष्ट होकर वह वापस गई।

शिकायत की हो चुकी है जांच-कलेक्टर  

रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया महिला की शिकायत पर जांच हो चुकी है। शिकायत निराधार है। महिला को इस बारे में समझाया है। लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थी।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page