27.7 C
Ratlām

ट्रांसपोर्टर बैठक : 30 साल की मेहनत ट्रांसपोर्ट नगर के लिए अब कामयाब, ट्रांसपोर्टरों ने दिए सुझाव

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम नगर में ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण हो रहा है। यह अतिशीघ्र बनने जा रहा है। जिन ट्रांसपोर्ट व्यापारी को वहां भूखंड या शॉप लेना हों, वे 3 दिन में लिखित आवेदन जमा कराएं। यह बात रतलाम ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन रतलाम की आयोजित जनरल मीटिंग में एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप छिपानी ने कही।
मीटिंग की शुरुआत में दीप प्रज्ज्वलित कर सभी ने कोरोना काल में दिवंगत हुए ट्रांसपोर्टर साथी निर्मल गोधा, वर्धमान जैन व शांतिलाल जैन को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
बैठक में रतलाम नगर में ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण पर चर्चा की गई। सभी ने निर्माण संबंधित कार्य के लिए उचित निर्णय लिया। रतलाम में परचून ट्रांसपोर्ट व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्यों को भी बुलाया गया। एसोसिएशन के चेयरमैन हाजी अब्दुल रशीद भाई में संबोधन में कहा कि हमारे 30 साल की मेहनत ट्रांसपोर्ट नगर के लिए अब कामयाब हो रही है। ट्रांसपोर्ट नगर अतिशीघ्र बनाया जाए। एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीमाल द्वारा संगठन में सभी को एकजुट रहने की हिदायत दी गई। एसोसिएशन के भारत अरोड़ा, अशोक कटारिया, धन्नालाल जैन, रईस मेंव, तेज कुमार श्रीमाल, शीतल श्रीमाल, आशीष मांडोत, दिनेश छिपानी, राजेश विनायका, श्यामसुंदर राठौड़, प्रहलाद राठी, पंकज अग्रवाल, संजय बाफना, आशीष बाकलीवाल, दिलीप जैन, गौतम जैन, फखरुद्दीन अंसारी, संजय गोधा, मुकेश जैन, शैतान सिंह गुर्जर मौजूद रहे।। निर्णय लिया कि एसोसिएशन प्रशासनिक अमले, व्यापारियों व इंडस्ट्रीज वालों को लिखित में अवगत कराएंगे कि आपका माल है तो आपको हम्माल लगाकर गाड़ी भरवाना पड़ेगी। हमारी गाड़ी केवल भाड़े में आएगी। इस जनरल मीटिंग फारुख खान व कमलेश मोदी ने सभी का स्वागत किया। संचालन ओमप्रकाश चितरोड़े ने किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!