22.6 C
Ratlām
Saturday, February 8, 2025

रतलाम में समाज के निर्णय के साथ : मृत्यु भोज में नहीं बनाया मीठा, समाज हित में सौंपी राशि 

रतलाम में समाज के निर्णय के साथ : मृत्यु भोज में नहीं बनाया मीठा, समाज हित में सौंपी राशि 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के राजपूत समाज के फैसले का पालन ठाकुर हरि सिंह जी गेहलोत के पाग दस्तूर कार्यक्रम में नजर आया। समाज द्वारा लिए निर्णय के मुताबिक  मृत्यु भोज में मीठा नहीं बनाया गया। यहां तक भोजन का फिक्स मीनू के मुताबिक ही केवल सब्जी, पुड़ी, दाल-चावल ही बनाया गया। ठाकुर हरि सिंह जी गेहलोत के पाग दस्तूर कार्यक्रम में परिवार द्वारा केवल सब्जी, पुड़ी, दाल और चावल बनकर समाज हित में 2100 रुपए अनुदान राशि भेंट की गई।  

बड़बड़ हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्री चारभुजाजी मंदिर, राजपूत समाज ट्रस्ट बोर्ड के ठाकुर विजय सिंह हांरोड, ठाकुर जीवन सिंह चौहान, ठाकुर राजेश सिंह चौहान, ठाकुर भगवान सिंह राठौड़, ठाकुर राम सिंह यादव, ठाकुर करण सिंह राणावत, कुंवर अजीत सिंह सांखला, ठाकुर भारत सिंह सिसोदिया, ठाकुर जगदीश चंद्रसिंह चुंडावत, ठाकुर रमेश सिंह पवार सहीत समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ठाकुर हरि सिंह जी गेहलोत को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिवार द्वारा समाज हित में भेंट की गई राशि के लिए आभार व्यक्त किया। 

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network