उज्जैन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड : 1500 लोगों ने डमरू बजाकर दर्ज किया रिकॉर्ड, शाम 4 बजे राजाधिराज निकलेंगे प्रजा का हाल जानने

उज्जैन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड : 1500 लोगों ने डमरू बजाकर दर्ज किया रिकॉर्ड, शाम 4 बजे राजाधिराज निकलेंगे प्रजा का हाल जानने

Advertisements
Advertisements

– अभी तक 1 लाख 70 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल के कर चुके दर्शन

उज्जैन, वंदेमातरम् न्यूज। आज सावन का तीसरा सोमवार है। उज्जैन में राजाधिराज महाकाल की सवारी के पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। महाकाल लोक के पास शक्ति पथ पर 1500 लोगों ने एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाया। उज्जैन का नाम सबसे अधिक लोगों के डमरू बजाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। गिनीज बुक से आए ऋषिनाथ ने वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक सतीश मालवीय और संतों को सौंपा। शाम 4 बजे राजाधिराज महाकाल प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। सवारी में महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, तो हाथी पर मनमहेश के स्वरूप में विराजित होंगे।   राजाधिराज के नगर भ्रमण को लेकर अभी से जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है। इसके अलावा अधिकारी राजाधिराज के नगर भ्रमण के रूट पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए नजरें बनाए हुए हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भस्म आरती में 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

महाकाल मंदिर में दोपहर 1 बजे तक 1 लाख 70 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बता दें कि बाबा महाकाल के दर्शन के लिए रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट है। महाकाल की भस्म आरती के लिए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खोले गए थे। भस्म आरती के दौरान भांग, चंदन, सूखे मेवों और आभूषणों से बाबा महाकाल का राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के 15 हजार से अधिक श्रद्धालु ने दर्शन किए। मंदिर में बाबा के दर्शन का सिलसिला रात 10.30 बजे तक चलेगा। मंदिर प्रशासन को उम्मीद है कि साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्त आज महाकाल के दर्शन करने आ सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!