12.5 C
Ratlām

भिंड में मुख्यमंत्री का फूंका पुतला : बजरंगबली के सामने महिलाओं के अर्धनग्न प्रदर्शन पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, रतलाम महापौर पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप

भिंड, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम में 13 वीं जूनियर मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा ने प्रदेशभर में भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। शनिवार को प्रदेश के भिंड जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस ने रतलाम भाजपा महापौर प्रहलाद पटेल की कारिस्तानी पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का गंभीर आरोप भी लगाया।

शहर जिला कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान का पुतला भिंड मुख्यालय के परेड चौराहे पर जलाकर जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. शर्मा ने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार की कथनी करनी में बहुत अंतर है। एक तरफ फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के द्वारा पहने गए वस्त्र को लेकर विरोध करती है दूसरी तरफ रतलाम में महापौर पटेल की मौजूदगी में हिंदू सनातन धर्म के देवता श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति के समक्ष अर्धनग्न महिलाओं की बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा करवाई जाती है। भाजपा के रतलाम महापौर पटेल ने ऐसा कर हिंदू धर्म का अपमान कर धार्मिक भावनाओं को भड़काया है। भगवान श्री हनुमान जी महाराज के सामने महिलाओं की अर्धनग्नता का प्रदर्शन करना अक्षम्य अपराध है।

प्रदर्शन के दौरान यह थे प्रमुख रूप से मौजूद
विरोध प्रदर्शन के दौरान संतोष त्रिपाठी, रेखा भदौरिया, पानसिंह सुमन, गजेंद्र भदौरिया, प्रदीप जैन, राहुल कुशवाह, राम प्रकाश जाटव, इरशाद कुरैशी, मोहम्मद इरफान सहित कांग्रेस के वृहदस्तर पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!