26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

CM के पास कंट्रोल : सोशल मीडिया की खबर हुई झूठी, मोहन ने गृह, सामान्य प्रशासन विभाग रखे अपने पास 

 – रतलाम विधायक काश्यप को पूर्व मंत्री सकलेचा की जगह किया रिप्लेस 

भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने पांच दिन बाद नए मंत्रियों को विभाग का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सरकार चलाने वाले बड़े विभाग अपने पास ही रखे हैं। हालांकि दिग्गज नेताओं को उनके अनुभव के आधार पर विभाग बांटे हैं। कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन एवं विकास और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास दिया गया है। खास बात यह है कि पूर्व मंत्रीमंडल में शामिल जावद विधायक की जगह अबकी बार रतलाम से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए चेतन्त काश्यप को रिप्लेस कर भाजपा ने सामाजिक संतुलन बनाने पर जोर दिया है। 

IMG 20231231 WA0020

प्रदेश के दो उप मुख्यमंत्री और 28 मंत्रियों को विभाग का बंटवारा कर दिया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की मंजूरी के पूर्व अधिकृत सूची से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से जगदीश देवड़ा को गृह मंत्रालय की बेबुनियाद अफवाहों ने जोर पकड़ा था। इसके बाद मंत्रियों को विभाग के आवंटन की अधिसूचना जारी कर पूरी तस्वीर साफ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कानून व्यवस्था जैसे गृह, सामान्य प्रशासन विभाग समेत सभी बड़े विभाग अपने पास रखे हैं। इसके अलावा समान्य प्रशासन विभाग, खनिज, जनसंपर्क, उद्योग नीति एवं निवेश इन विभागों से ही सरकार चलती है। इनसे ही इमेज भी बनती है। सामान्य प्रशासन विभाग मुख्यमंत्री अपने पास ही रखते है। गृह विभाग पिछली सरकार में कद्दावर नेता और सरकार में नंबर दो माने जाने वाले नरोत्तम मिश्रा के पास था। इस बार वह चुनाव हार गए। अब इस विभाग को सीएम ने अपने पास रखा है। 

डॉ. मोहन कैबिनेट के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय को उनकी च्वाइंस के अनुसार नगरीय विकास एवं प्रशासन विभाग का मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में यह विभाग सीएम के करीबी पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के पास था। शहरी विकास का जिम्मा इसी विभाग पर हैं। भोपाल और इंदौर में मेट्रो का काम चल रहा है। वहीं, आने वाले समय जबलपुर और ग्वालियर में भी मेट्रो का संचालन होना है। इसकी घोषणा भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में भी की है। इसके अलावा नगरीय विकास विभाग में कई केंद्र समर्थित योजनाएं चल रही है। अब सीएम ने उनका सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी कैलाश विजयवर्गीय को दी है। इस विभाग का बजट भी सबसे ज्यादा रहता है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को डॉ. मोहन कैबिनेट में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। यह बड़ा विभाग हैं। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में हैं। राज्य के साथ ही केंद्र सरकार से भी ग्रामीण विकास के लिए बड़ा बजट आता है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र तक ले जाना बड़ी जिम्मेदारी होगी। हालांकि विभाग में मंत्री को पॉवर ज्यादा नहीं हैं। इससे पहले प्रहलाद पटेल को गृह विभाग देने के कयास लगाए जा रहे थे। पूर्व सांसद राकेश सिंह को लोक निर्माण विभाग और पूर्व सांसद राव उदय प्रताप को परिवहन और स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network