रतलाम में आज थमेगा चुनावी शोर : भाजपा प्रत्याशी चौहान के समर्थन में मुख्यमंत्री का रोड-शो, कांग्रेस भी करेगी भूरिया का महा जनसंपर्क

रतलाम में आज थमेगा चुनावी शोर : भाजपा प्रत्याशी चौहान के समर्थन में मुख्यमंत्री का रोड-शो, कांग्रेस भी करेगी भूरिया का महा जनसंपर्क

Advertisements
Advertisements

– चुनाव शोर-गुल आज शाम 5 बजे तक चलेगा, दोनों पार्टी ने झोंकी ताकत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। लोकसभा चुनाव-2024 का प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र मे भाजपा प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान के समर्थन मे मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव का रतलाम में आज विशाल रोड़ शो होगा। वहीं कांग्रेस एक बार फिर रतलाम में आज शाम 5 बजे तक महा जनसंपर्क करने जा रही है। शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना ने बताया महा जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में मतदाताओं से चर्चा कर भाजपा सरकार की नाकामियों को बताने के साथ पार्टी के घोषणा-पत्र के बारे में बताएंगे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 मई को उज्जैन से वायुयान द्वारा रतलाम पहुंचेंगे। उनके नेतृत्व मे भाजपा प्रत्याशी चोहान के समर्थन मे सुबह 10 बजे शहीद चौक ( शहर सराय ) से रोड-शो प्रारंभ होगा। यह रोड-शो रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणक चैक, घांस बाजार, चैमुखीपुल, चांदनी चैक, तोपखाना, बजाजखाना, गणेश देवरी होकर धानमंडी मे रानीजी के मंदिर के बाहर पहुंचकर समापन होगा। इसमें प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भाजपा प्रत्याशी चौहान भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सैलाना और बिरमावल चुनावी सभाओं को संबोधित किया। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस पर करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने जिले के नेताओं से चर्चा की। शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री चौहान पैलेस रोड स्थित पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पहुंचे और उन्होंने चाय भी पी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

हमें कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को रतलाम लोकसभा क्षेत्र के सैलाना और बिरमावल पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी चौहान के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। पूर्व सीएम ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सभी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, इंडी गठबंधन के नेता बौद्धिक दिवालियापन के शिकार हैं, उन्होंने बुद्धि और विवेक खो दिया है। उन्होंने कहा कि, मणिशंकर जी ये यूपीए की ढीली-ढाली सरकार नहीं है। आज भारत के प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने वाले हैं और भारत ने साफ कहा है कि, हम सब के कल्याण में विश्वास रखते हैं, विश्व का कल्याण हो। हम अपनी तरफ से किसी को छेड़ेंगे नहीं और हमें कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। भारत डरने वाला नहीं है। जो डरपोक लोग हैं, वो सब इंडी गठबंधन में ही हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, ये राजनीति के जोकर बन गए हैं, मणिशंकर अय्यर हों, सैम पित्रोदा हों, संजय राउत हों इनको कोई गंभीरता से नहीं लेता है। ये पराजय के भय से ऐसे उट-पटाँग बयान दे रहे हैं कि, जिनको जनता केवल मनोरंजन के रूप में लेती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक है। जन सभाओं में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जनजातीय कार्यमंत्री कुंवर विजय शाह, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जिला महामंत्री संगीता चारेल, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!