Ratlam : भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा देने पर भाजपा किसान मोर्चा ने जताया आभार

- कोर्ट चौराहे पर भाजपा जनप्रतिनिधियों और किसान मोर्चा ने CM के प्रति व्यक्त किया धन्यवाद

Farmers' Front Expresses Gratitude in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भूमि अधिग्रहण के मामलों में ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को 4 गुना मुआवजा देने के ऐतिहासिक निर्णय का रतलाम (Ratlam) भाजपा किसान मोर्चा ने स्वागत किया है। इस किसान हितैषी फैसले पर भाजपा किसान मोर्चा जिला रतलाम (Ratlam) द्वारा कोर्ट चौराहे पर आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार तथा जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय किसानों के हितों की रक्षा करने वाला है। भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों को उचित मुआवजा मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल, कार्यालय मंत्री आशीष पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य गणेश मंडिया, रघुवीर सिंह शक्तावत, जुझार सिंह जोधा, मनमोहन सिंह सोनगरा, कैलाश जाट, मोहन चौधरी, मुंशी डोडियार, फतेह सिंह कुंडा, महावीर सिंह, ऋषिराज सिंह, अशोक धाकड़, अंबाराम मईडा, रामचंद्र गुर्जर, राहुल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, किसान मोर्चा पदाधिकारी, सरपंच, जनपद प्रतिनिधि और किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ने आभार माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!