रतलाम में मंत्री काश्यप ने कहा : भाजपा ने प्रदेश की 29 में से 29 सीट जीतने का जो इतिहास रचा, उसे अब कोई तोड़ नहीं सकेगा

रतलाम में मंत्री काश्यप ने कहा : भाजपा ने प्रदेश की 29 में से 29 सीट जीतने का जो इतिहास रचा, उसे अब कोई तोड़ नहीं सकेगा

Advertisements
Advertisements

– जिला भाजपा द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन, बूथ स्तर पर विकासोन्मुखी कार्य करेगी भाजपा  

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। लोकसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने नया रिकार्ड बनाया है। भारत के 77 वर्ष के लोकतांत्रिक इतिहास में 6 दशक बाद किसी प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा ने 29 में से 29 सीट जीतने का इतिहास रचा है, जिसे अब कोई तोड़ नहीं सकेगा। देश एवं प्रदेश की सरकार विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगी । रिकार्ड जीत के साथ भाजपा ने बूथ स्तर पर विकासोन्मुखी कार्य करने और जीत के शिल्पकार कार्यकर्ताओं का सम्मान करने का निर्णय लिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने जिला भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी एवं सहमीडिया प्रभारी निलेश बाफना उपस्थित रहे। मंत्री काश्यप ने बताया कि लोकसभा चुनाव में देश के कई राज्यों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2019 में पार्टी का मत प्रतिशत 58 था, जो वर्ष 2024 में बढ़कर 59.27 हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसे पूर्ण करने के प्रयास हर स्तर पर हो रहे है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेतृत्व में भाजपा सरकार आगामी 5 वर्षों में प्रदेश के वार्षिक बजट के दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस बार 2023-24 के बजट की तुलना में बिना कोई नया कर लगाये वर्ष 2024-25 के बजट में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है। जनवरी-2024 में जारी रिपोर्ट अनुसार प्रदेश के 2 करोड़ 30 लाख लोग गरीबी से बाहर आए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को उनके क्षेत्र में आगामी 5 वर्ष का  100-100 करोड़ की योजना का रोडमैप बनाने को कहा है। इससे विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होगा ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

2024-25 में 150 सीएम राइज विद्यालय होंगे नवीन भवन में संचालित 

मंत्री काश्यप ने विभाग स्तर की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2024-25 में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत लगभग 150 सीएम राइज विद्यालय नवीन भवन में संचालित होंगे। रतलाम का सौभाग्य है कि विश्व के टॉप 10 स्कूलों में सीएम राईज विनोबा स्कूल ने स्थान पाया है। उच्च शिक्षा में रतलाम के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय का चयन पीएम एक्सीलेंस कालेज के लिए हुआ है। प्रदेश में 2190 गो-शालाओं का संचालन हो रहा है। इनमें गो-पालन को बढ़ावा देने हेतु पशु आहार की राशि को दोगुना किया गया है। कृषि के लिए सिंचाई क्षेत्र को 2025-26 तक 65 लाख हेक्टेयर एवं 2028-29 तक 1 करोड़ हेक्टेयर किये जाने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश में वर्तमान में 14 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संचालित हैं। वर्ष 2024-25 में 3 और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मंदसौर, नीमच एवं सिवनी में संचालित हो जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर गंभीर रोगियों को आपात स्थिति मे उच्च स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा योजना प्रारंभ हुई है। इसका व्यापक लाभ मिलेगा। मंत्री काश्यप ने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 48 लाख 3 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पिछले वर्ष के बजट 75 करोड़ में 3 गुना से अधिक वृद्धि कर इस वर्ष 250 करोड़ का प्रावधान किया है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

1 COMMENT

  1. शहर के सत्ताधारी पार्टी पदाधिकारियों से यह पूछने की हिम्मत कोई पत्रकार क्यों नही करता कि :
    ” क्या वे रतलाम में नही रहते जिन्हें रतलाम के बाजारों के व्यापारियों द्वारा सड़क तक किया गया अवैध अतिक्रमण दिखाई नही देता?
    क्या पार्टी अध्यक्ष पूर्व विधायक व मंत्री के खास रहते हुए जनता को रोज होने वाली समस्याओं से अवगत है या नही?
    क्या नगर निगम के जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारी लगातार रेस्टोरेंट, होटलों, ढाबों में खाद्य सामग्री निर्माण एवं सफाई हेतु लगातार निरीक्षण कर नही कर सकते है?
    जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर कौन जिम्मेदारों को याद दिलाएंगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!