रतलाम : अप्राकृतिक कृत्य कर वीडियो बना अवैध वसूली करने वाले 4 आरोपियों को 5 साल की सजा

रतलाम : अप्राकृतिक कृत्य कर वीडियो बना अवैध वसूली करने वाले 4 आरोपियों को 5 साल की सजा

Advertisements
Advertisements

– कोर्ट ने आरोपी वसीम, अब्दुल, अरशद और शाहरुख को दोषी करार दिया

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। युवक का अपहरण कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग से अवैध वसूली करने के मामले में न्यायालय ने 4 आरोपियों को 5-5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। विभिन्न धाराओं में 3500-3500 रुपए का अर्थदंड किया है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जंगबहादुरसिंह राजपूत ने यह फैसला सुनाया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी भूपेंद्रकुमार सांगते ने बताया कि 25 जून 2020 को पीड़ित युवक ने सिटी थाने में आरोपी वसीम (23) खान, अब्दुल उर्फ चीनी (23) मियां, अरशद (24) खान तीनों निवासी जावरा एवं शाहरुख (25) नीलगर निवासी नागदा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इसमें बताया कि 24 जून को दोपहर में अब्दुल कार में पीड़ित को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास जंगल तरफ ले गया। जहां बाइक पर वसीम व दो अन्य आरोपी आए। ये पीड़ित को जावरा-उज्जैन बायपास पर पापुलर मैरिज गार्डन के पास खेत में बनी झोपड़ी में ले गए। जहां मारपीट कर अप्राकृतिक कृत्य किया। वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करके दो लाख रुपए मांगे। पीड़ित ने 20 हजार वसीम को दिए। जब पीड़ित के भाई ने चोट के निशान देखकर घटनाक्रम पूछा तो पीड़ित ने बताया और थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस मामले में अपर लोक अभियोजक गगन श्रीमाल ने न्यायालय में फॉरेंसिक व अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए। गवाहों के बयान दर्ज करवाए। जिस पर विचारण के बाद न्यायालय ने प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर सभी चार आरोपियों को दोषी करार दिया और ये फैसला सुनाया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!