शख्सियत ऐसी भी : 300 वर्ष के इतिहास की वंशावली रचने वाली नामली ठिकाना की राजकुमारी की अनूठी रूचि, आखिर कौन है जो “दिल्ली वाले बुआसा” के नाम से जानी जाती है

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर नामली ठिकाना का शोधपूर्ण इतिहास लिखने वाली राजकुमारी यशवंत कुमारी सोनगरा चौहान इन दिनों नामली प्रवास पर हैं। 300 वर्ष का इतिहास लिखने के लिए राजकुमारी ने बुजुर्गों से संपर्क कर चर्चा कर संकलन किया और इतिहास की किताबों के पन्ने भी पलटे। अनूठी रूचि ने राजकुमारी यशवंत कुमारी को समाज में एक अलग मुकाम दिला दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20221231 WA0019

रतलाम और मंदसौर की साहित्यिक संस्थाओं द्वारा शोधपूर्ण इतिहास लिखने वाली राजकुमारी यशवंत कुमारी का शॉल और श्रीफल के साथ अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। जैसा की विदित है कि दिल्ली वाले “बुआसा” के नाम से प्रसिद्ध इतिहासकार राजकुमारी यशवंत कुमारी ने पूर्व में नामली ठिकाने का तथ्यात्मक इतिहास अंग्रेजी में लिखा था, और अब नए तथ्यों को समाहित करके हिंदी में प्रकाशित करवाया है। उनके द्वारा मेमोयर्स आँफ यशवंत कुमारी नामली भी काफी प्रसिद्ध पुस्तक है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

लेखिका यशवंत कुमारी की शिक्षा गायत्री देवी स्कूल जयपुर में हुई और इस समय दिल्ली में निवास करती है। सम्मान के दौरान दशपुर प्राची शोध संस्था अध्यक्ष कैलाश घनश्याम पांडेय, जन परिषद के जिला संयोजक डॉ.घनश्याम बटवाल, साहित्यकार उमेश कानूनगो, दिलीप जोशी, राजा भोज जनकल्याण समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्रसिंह पंवार, बहादुर सिंह सोनगरा, चेतना मंच नामली के अखेराज सोनगरा, दिव्य सामाजिक संस्था संस्थापक दिलीप सिंह सिसोदिया एवं नटवर सिंह सोनगरा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!